GF Apne BF Se Kya Chahti Hai

जानिए बॉयफ्रेंड से किन चीजों की ख्वाहिशें रखती हैं लड़कियां


हर लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से कुछ ख्वाहिशें होती हैं जिसे वह खुद कभी नहीं बताती। लेकिन मन ही मन हर लड़की चाहती है कि बिन बोले उसका बॉयफ्रेंड उसके लिए ये चीजें करे।
भले ही ये छोटी-छोटी चीजे हों लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि इसी से रिश्ते में मिठास बनी रहती है और ऐसा न करने से तकरार शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से चाहती है लेकिन इसके बारे में कभी बोलती नहीं...

1. प्यार किसी शब्द का मोहताज नहीं होता इसके बावजूद हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे बार-बार यह अहसास दिलाता रहे कि वह उससे कितना प्यार करता है। लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें दिनभर में कई बार आई लव यू बोले।

2. एक बात जो हर गर्लफ्रेंड में कॉमन होती है या ये कह लें कि लड़कियों को बॉयफ्रेंड से इसी बात की शिकायत होती है कि तुम वक्त नहीं देते, ज्यादा बातें नहीं करते। कई दोस्त होने के बावजूद गर्लफ्रेंड चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उससे घंटों बातें करे।
3. आमतौर पर हर लड़की को फोटो खिंचवाने का शौक होता है और अगर उस लड़की का कोई बॉयफ्रेंड हो तब तो उसे फोटो फोबिया ही हो जाता है। खासकर जब लड़कियां बॉयफ्रेंड के साथ होती हैं तो ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें खींचती हैं और ये सिलसिला तब तक चलता है जब तक कि बॉयफ्रेंड इरिटेट न हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ बिताए हर लम्हे को कैमरे में कैद करना चाहती हैं।

4. बॉयफ्रेंड के साथ अपनी फेवरिट फिल्म देखना लगभग हर गर्लफ्रेंड की ख्वाहिश होती है।
5. लड़की खुद से कहे न कहे लेकिन हर लड़की यह चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे किस करे। उसे जान, बाबू, सोना जैसे क्यूट नामों से बुलाए।
6. लड़कियां खुलकर कहें न कहें लेकिन जब उनका बॉयफ्रेंड उन्हें महंगे गिफ्ट देता है तो उन्हें काफी अच्छा लगता है।

Popular Posts