Ab Kisi Bhi Anjaan Jagah Per Khud Lock Ho Jayega Aapka PhonePhone 2017


अनजान जगह पर खुद हो जाएगा आपका फोन लॉक


एंड्रायड स्मार्टफोन में कुछ फीचर्स इतने कमाल के है जिन्हें शायद आप नहीं जानते होगे। ऐसे ही फीचर्स में से एक है ट्रस्टेड प्लेस फीचर। इसकी मदद से आप फोन को पासवर्ड, पिन या फिर पैटर्न से लॉक कर सकते है। इसकी सबसे खास बात है कि आपकाफोन अनजान जगह पर खुद लॉक हो जाएगा और खुद ही अनलॉक हो जाएगा। आप इस फीचर को अपने फोन में ऐसे इनेबल कर सकते है:



1.सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाए।

2.यहां आपको सिक्योरिटी आप्शन उपलब्ध होगा, इसका चुनाव करें।

3.अब सिक्योरिटी में आपको स्मार्टलॉक का आप्शन उपलब्ध होगा, इस पर क्लिक करें।

4.जैसे ही स्मार्टलॉक ऑन होगा आपको ट्रस्टेड प्लेस का विकल्प दिखेगा, इसे सेलेक्ट करें।

5.ट्रस्टेड प्लेस सर्विस को ऑन करते ही गूगल मैप इनेबल हो जाएगा।

6.अब मैप पर अपना ट्रस्टेड प्लेस सेलेक्ट करें यानि जहां आप फोन को अनलॉक करना चाहते है उसका चुनाव करें।

1.जैसे ही ये फीचर इनेबल होगा आपका ट्रस्टेड फीचर एक्टिव हो जाएगा।

2.अब जैसे ही आप अपने सुरक्षित क्षेत्र जैसे घर इत्यादि में आएंगे तो जो भी पासवर्ड या पैटर्न डाला है वह खुद डिसेबल हो जाएगा और जब भी घर के बाहर कहीं अनजान जगह होंगे पासवर्ड या पैटर्न खुद फोन को लॉक कर देगा।गौरतलब है कि कुछ एंड्रायड फोंस में ट्रस्टेड प्लेस का विकल्प सिक्योरिटी में न मिलकर बाहर मेन्यू में लॉक स्क्रीन में हो सकता है।

Popular Posts