Pehli Nazer Mein Ladke Dekhte Hai Ladiyon Mein Ye 5 Khaas Baate

पहली नजर में लड़के देखते हैं लड़कियों में ये पांच खास बातें....



लड़के मेकअप से ज्यादा लड़कियों की नेचुरल ब्यूटी को पसंद करते हैं। जरा सा ध्‍यान देकर आप आसानी से समझ सकती हैं कि नजरों के टकराने पर लड़कों को आपकी कौन सी चीज दिवाना बना सकती है।

यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं, जो कोई भी लड़का किसी लड़की में पहली नजर में देखता है-


लड़कों की पहली नजर

लड़कों को आकर्षित करने के लिए लड़कियां क्‍या-क्‍या नहीं करती। मेकअप से लेकर ड्रेसअप तक, हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश करती हैं। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि अधिकतर लड़के बहुत पारदर्शी होते हैं। वह आपके मेकअप से ज्यादा आपकी नेचुरल ब्यूटी को पसंद करते हैं। जरा सा ध्‍यान देकर आप आसानी से समझ सकती हैं कि नजरों के टकराने पर लड़कों को आपकी कौन सी चीज दिवाना बना सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं, जो कोई भी लड़का किसी लड़की में पहली नजर में देखता है-


आंखें

लड़कों का सबसे ज्‍यादा ध्‍यान लड़की की आंखों पर जाता है। किसी व्यक्ति से पहला संवाद आंखों के जरिये ही होता है। इसलिए आंखें वह सबसे जरूरी चीज है जिसे लड़के सबसे पहले देखते हैं। माना जाता है कि आंखें किसी का भी स्वभाव बयां कर देती हैं। इसी वजह से लड़के, लड़कियों आंखों से उनके व्यक्तित्व और स्वभाव को समझने की कोशिश करते हैं। अंतराष्ट्रीय दैनिक में डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक लगभग 70 प्रतिशत पुरुषों की पहली नजर लड़की की आंखों पर जाती है।



मुस्कान

तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती हमारी, तेरी मुस्‍कान हैं ही इतनी प्‍यारी।
आंखों के बाद आपके मित्र का ध्यान आपकी मुस्कान पर केंद्रीत होता है। लड़कियों की मुस्कान, लड़कों को बांधने के लिए काफी होती है। मुस्कान किसी भी पुरुष आसानी से मंत्रमुग्ध कर देती है। यकीन जानिये, आपकी मुस्कान किसी भी लड़के को आपके प्यार में गिरफ्तार करने का माद्दा रखती है। कई शोधों से भी पता चला है कि लड़के, लड़की के चेहरे पर मुस्कान को जिंदादिली का प्रतीक मानते है। उनका मानना हैं कि ऐसी लड़कियां दिलेर व बहादुर होती है। और ऐसी लड़कियां जिंदगी का आनंद लेना और मुश्किलों का सामना करना बखूबी जानती है।


बाल

लंबे, सुंदर और घने बाल किसी भी लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। लड़की के सुंदर बाल लड़कों को भी आकर्षित करते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि आपके बाल लम्बे या कर्ली हों। लड़कों को सिम्पल बाल ज्यादा पसंद आते हैं। फिर चाहे वो छोटे हों या बड़े।लड़कों को बातें करते समय लड़कियों के बालों में उंगलियां फैराना अच्छा लगता है। इसलिए महिलाओं के बाल पुरुषों को आकर्षित करने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। शोधों के अनुसार, ज्यादातर लड़के, स्वस्थ स्टाइलिश, चमकदार और मुलायम बाल पसंद होते हैं क्‍योंकि वह इसे स्वस्‍थ और युवा होने का संकेत मानते हैं। साथ ही लड़कों को उन महिलाओं का साथ खूब भाता है जिनके बाल लंबे, घने, खुशबूदार और खूबसूरत हों।



आवाज

अध्ययनों से पता चला है कि लड़कों को मीठी लेकिन स्पष्ट आवाज वाली लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि लड़के लड़की की आवाज से उसके बारे में काफी कुछ अंदाजा लगा सकते हैं। जैसे, अगर लड़कों से बात करते समय लड़कियों की टोन बहुत नर्म है, तो वह आपका स्‍वभाव कोमल मानते हैं। तेज आवाज में बात करने वाली लड़कियों को आक्रामक स्‍वभाव की मानते हैं। और धीमी आवाज वाली लड़की में उनको एनर्जी की कमी लगती। इसलिए अगर आप फर्स्‍ट डेट पर लड़के को इंप्रेस करना चाहती हैं तो आवाज पर भी ध्‍यान दें।

Popular Posts