Sone(Sleeping) Ke Ye 7 Tarike Batayenge Aapki Life Ke Baare Main

सोने के ये 7 तरीके बताते हैं आपके जीवन का स्वभाव कैसा है



हर किसी के सोने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने तरीके से ही सोना पसंद करते है, अगर वो अपने तरीके से ना सोएं तो उन्हें अच्छे से नींद नहीं आती। आपके सोने के तरीके आपके स्भवाव को भी वयां करते हैं। अगर आप नीचे दिए गए सोने के तरीको को देखें तो ये आपके जीवन के स्वभाव को दर्शाता है-


1. पैर फैला कर सोना
इस तरह से सोने वाले लोग फैसले लेने में लापरवाह होती है। यह जल्द ही किसी को अपना दोस्ट बना लेते हैं इन्हें रोक-टोक करने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं होते है।

 

2. पेट के बल उल्‍टा होकर सोना
जिन लोगों को पेट के बल सोने पर ही नींद आती है, वे लोग कभी-कभी संकुचित मानसिकता बना लेते हैं। थोड़े स्‍वार्थी भी हो सकते हैं। ऐसे सोने वाले अधिकांश व्‍यक्ति ऐसे समय पर ही अपने मित्रों से मिलते है, जब इन्‍हें किसी काम के लिए उनकी आवश्‍यकता होती है। यदि ये लोग सोने के इस तरीके में बदलाव करेंगे तो काफी शुभ फल प्राप्‍त होंगे।

 

3. सीधें सोना
जो लोग सीधे सोते हैं, वे काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग किसी भी नई बात को सीखने के लिए सदैव तत्‍पर रहते हैं। कभी-कभी ये लोग ऐसे काम कर देते हैं जो अन्‍य लोगों को काफी कठिन लगते हैं। इन्‍हें अपने घर- परिवार से काफी मोह होता है और उनके सुख के लिए सदैव प्रयत्‍न करते रहते हैं।

 

4. एक ओर करवट लेकर सोना

जो लोग एक ओर करवट लेकर ही सोते है, वे आत्‍मविश्र्वास से भरे होते है और सफलता प्राप्‍त करते हैं। ये लोग अपने उत्‍साह और प्रयासों में कभी कमी नहीं करते हैं इसी वजह से जो काम हाथ में लेते हैं, उसमें उपलब्धियां हासिल करते हैं। इस प्रकार सोने वाले व्‍यक्ति को अपने कर्म के बल पर सभी सुख-सुविधाएं प्राप्‍त हो जाती हैं।

 

5. खुद को ढककर सोना
जो लोग ऐसे सोते है, वे भीड़ में खुद को शक्तिशाली और फ्रेंडली दिखाते हैं। जबकि, ये लोग शर्मिले और कमजोर भी होते हैं। दूसरों के कई राज अपने मन में दबाए रहते हैं। यदि इन लोगों के जीवन में कोई परेशानी आती है तो स्‍वयं उसे दूर करने का प्रयास करते है। पूरी तरह ढंककर सोने वाले अधिकांश लोग नींद में तरह-तरह के चेहरे भी बनाते हैं।

 

6. पैरों की क्रॉसिंग पोजीशन
जो लोग पीठ के बल सोते है और पैरों को क्रॉसिंग पोजीशन में रखते है, वे हर काम पागलपन की हद तक करना पसंद करते हैं। किसी काम को शुरू करने के बाद खत्‍म करने तक आराम करना इन्‍हें पसंद नहीं है। ये लोग परेशानियों को एकाग्रता और कड़ी मेहनत से दूर कर लेते हैं। कभी-कभी इन्‍हें एकांत में रहना अच्‍छा लगता है।

 

7. सिकुड़कर सोना
जो लोग एक ओर करवट लेकर सिकुड़कर सोते हैं, वे स्‍वार्थी स्‍वभाव के हो सकते। अधिकांश परिस्थितियों में अपने स्‍वार्थ के लिए मित्रता करते हैं। इस प्रकार सोने वाले लोग तामसिक प्रव़त्ति के होते हैं। तामसिक प्रव़त्ति यानी इन्‍हें शुद्ध और सात्विक जीवन अधिक पसंद नहीं होता है। खान-पान में भी इन्‍हें मसालेदार खाना विशेष प्रयि हो सकता है।

Popular Posts